भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बुजुर्ग और युवक ने फांसी लगाई, गिरने से एक की मौत

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र स्थित कमड़ा मील के पास चबूतरे पर 75 साल के बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कल्याण नगर छोला में रहने वाले बुजुर्ग घर से अपने बेट के घर चांदबड़ विजय नगर आए हुए थे। वहां से घर जाने का कहकर निकले और रास्ते में ही उन्होंने फ ांसी लगा ली। पिपलानी इलाके में कल सुबह एक युवक ने अपने घर में फ ांसी लगाकर खुदकु शी कर ली। उधर बैरसिया में पुताई करते समय गिरने से मजदूर की मौत हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।


बजरिया थाने के एएसआई राम प्रकाश पांडे ने बताया कि कोमल प्रसाद रजक (75) कल्याण नगर छोला में रहते थे। उनकी पत्नी विदिशा में रिश्तेदारों के पास रहती हैं। कोमल प्रसाद के दो बेटें हैं और दोनों अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। कमल प्रसाद का एक बेटा आनंद कु मार विजय नगर चांदबड़ में रहता है। वह बेटे के घर आए थे। गुरुवार शाम उन्होंने बेटे से कहा कि वह अपने घर कल्याण नगर छोला जा रहे हैं। इसके बाद वह निकल गए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लोगों ने उनकी लाश कपड़ा मील मैदान के पास चबूतरे पर बने एंगल पर रस्सी के फं दे पर लटकी देखकर परिजन को सूचना दी थी। पुलिस को बुजुर्ग कोमल प्रसाद के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि वे कपड़ा मील में काम करते थे, लेकिन उम्रदराज होने के कारण उनका काम बंद हो गया था। वे अकेले रहने और अधिक उम्र होने के कारण उनका मानसिक संतुलन भी बिगडऩे लगा था।

फंदे पर लटका मिला युवक का शव
पिपलानी पुलिस के मुताबिक चांदमारी झुग्गी में रहने वाला 22 वर्षीय शुभम यादव मजदूरी करता था। कल सुबह करीब पांच बजे उसने अपने घर में फ ांसी लगाकर खुदकु शी कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर बैरसिया में 45 वर्षीय प्रकाश वंशकार की मकान में पुताई करते समय गिरने से मौत हो गई। वह कैसे गिरा, इसका खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा एमपी नगर में मैदा मील के पास रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अब पुलिस उसकी शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है।

Share:

Next Post

महापौर प्रत्याशी मालती-विभा ने भरा नामांकन

Sat Jun 18 , 2022
नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी मालती ने सीएम शिवराज के साथ निकाली रैली भोपाल। भोपाल में भाजपा और कांग्रेस की मेयर कैंडिडेट आज नामांकन भर रही है। शुक्रवार को सबसे पहले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विभा पटेल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन भर दिया। उनके साथ पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद भोपाल की मेयर कैंडिडेट […]