
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन कर भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है. सात महीने में ये दूसरी बार है, जब दौसा जेल से सीएम को धमकी भरा कॉल गया है.
मुख्यमंत्री को दौसा की सेंट्रल जेल से ही धमकी दी गई. इसी जेल में बंद कैदी ने फोन कर सीएम को मारने की धमकी दी है. जानकारी सामने आने के बाद दौसा पुलिस ने जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने जेल से मोबाइल बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि पॉक्सो के आरोप ने दो कॉल किए थे. पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है.
मुख्यमंत्री को धमकी देने का मामला मामला देर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मामले की जांच में लग गई. जेल में बंंद युवक पास ये फोन कहां से आया और उसने धमकी क्यों दी, इन सभी जवालों के जवाब ढूंढने के लिए जांच की जा रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved