
सूर्य, मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे वृषभ और कुम्भ राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव
इस साल फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फरवरी में एक ओर मकर राशि में सप्त ग्रही योग बनेगा। वहीं तीन अन्य प्रमुख ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। फरवरी में सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है।
12 फरवरी को रात्रि 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य अपना राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य इस दिन मकर राशि में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। कुम्भ राशि वालों पर इस गोचर का विशेष प्रभाव दिखाई पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्यदेव की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं शुक्र ग्रह 21 फरवरी को सुबह 2 बजकर 12 मिनट पर मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का यह गोचर कुम्भ राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे। 22 फरवरी को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved