
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सतना जिले (Satna district) में तालाब में नहाने (Pond bathing) के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना गांव में पहुंची तो घरों में मातम छा गया।
घटना सतना के धारकुंडी थाना क्षेत्र के अमुआ तालाब की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नकैला गांव के अभिजीत रावत (8), अवि रावत (7) एवं प्रिंस रावत (8) अमुआ तालाब में नहाने के दौरान डूब गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव बरामद किए।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत तालाब में डूबने की वजह से हुई है। तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि तीनों ही बच्चे एक-एक कर डूबे हैं। पहले एक बच्चा डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा गया। एक-एक कर तीनों पानी में उतरे और तीनों की डूबकर मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved