img-fluid

तीन दिवसीय गरबा उत्सव का समापन, पुरस्कार दिए

October 02, 2022

महिदपुर। नवरात्रि महापर्व अन्तर्गत प्रयास ग्रुप महिदपुर द्वारा स्थानीय दादावाड़ी परिसर में तीन दिवसीय डांडिया गरबा उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन के मुख्य सहयोगी समाजसेवी वर्धमान गादिया, सुभाष ठाकुर व संदीप सरदारमल चौपड़ा, डॉ. आर.सी. ठाकुर व शैलेन्द्र लुणावत ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया। ग्रुप के सदस्य कमल बोहरा, जितेंद्र कोचर, सुबोध धोका, सुदीप चोपड़ा, अनुराग चोपड़ा, हर्ष बाठिया, नरेश पालीवाल ने अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विपुल धाड़ीवाल ने किया। शुभारंभ के पश्चात् नगर के गरबा मंडलों द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी गई।


तीनों दिनों की प्रस्तुति के आधार पर श्रेष्ठ गरबा मंडल को पुरस्कृत किया गया। तीसरे दिवस समापन पर निर्णायकों के निर्णय अनुसार घोषणा कर जिसमें प्रथम पुरस्कार राधाकृष्ण गरबा मंडल पंजाबी समाज महिदपुर को राशि 10001 रुपए व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार नवदुर्गा उत्सव समिति कीर्तनिया बाखल को राशि 7001 रुपए व शील्ड, तृतीय पुरस्कार फ्रेंड्स ग्रुप को राशि 5001 रुपए व शील्ड व प्रोत्साहन पुरस्कार के रुप में दी गई। माहेश्वरी गरबा मंडल असाडी गली व लालबाई फूलबाई माता मंदिर गरबा मंडल राशि 1001 रुपए व शील्ड मुख्य सहयोगी वर्धमान गादिया व संदीप चौपड़ा कर कमलों से प्रदान किए गए।

Share:

  • शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों त्यौहार

    Sun Oct 2 , 2022
    साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे वालों पर करें कार्यवाही आईजी उमेश जोगा ने ली जोन के पुलिस अधीक्षकों की बैठक जबलपुर। सर्तकता बरतने एवं असामाजिक तत्वो के खिलाफ कठोर कार्यवाही के दिये निर्देश, थाने मे आने वाले पीडित/शिकायतकर्ता एवं आम जनता से संवेदनशील व सहानूभूतिपूर्वक व्यवहार करने, सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करने, अपराधों की समीक्षा मे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved