img-fluid

इंदौर में एक विमान के बिगडऩे से तीन उड़ानें निरस्त

August 29, 2026

रीवा और जबलपुर की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी
इंदौर। इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) का एक विमान (flights) बिगडऩा सैकड़ों यात्रियों (Hundreds of passengers) के लिए परेशानी का कारण बन गया। विमान के बिगडऩे से रीवा और जबलपुर की तीन उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी रीवा के यात्रियों को हुई, क्योंकि उनके पास दूसरी कोई सीधी उड़ान नहीं थी। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।


  • विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 10.50 बजे जबलपुर से इंदौर आकर 11.20 बजे रीवा जाती है। रीवा से 3.20 बजे यह विमान इंदौर आकर 3.40 बजे जबलपुर जाता है। गुरुवार सुबह यह विमान तय समय पर जबलपुर से इंदौर पहुंचा, लेकिन रीवा जाने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। एयरलाइंस के इंजीनियरिंग स्टाफ ने विमान की जांच करते हुए सुधार शुरू किया, लेकिन तुरंत सुधार संभव नहीं होने के चलते कंपनी ने इंदौर से रीवा जाने और आने वाली उड़ानों को निरस्त करने की घोषणा की। इस बीच दोपहर तक भी विमान के ठीक न होने पर कंपनी ने इंदौर से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट को भी निरस्त कर दिया। उड़ानों के निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करते हुए दूसरे विमान की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन एयरलाइंस ने इसमें असमर्थता जताते हुए यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया। अधिकांश यात्रियों को कल की उड़ानों में बुकिंग दी गई। रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को उड़ानों के निरस्त होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Share:

  • राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय, कहा- देश में संविधान-संघ की लड़ाई

    Sat Aug 29 , 2026
    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता (Congress leader) व लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के हल्द्वानी दौरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उनके भाषण वाली जगह पर ‘शुद्धिकरण’ किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved