
भोपाल। टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र स्थित कबीटपुरा में 3 महीने के मासूम की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम को एक दिन पहले ही घर पहुंची एएनएम ने वैक्सीनेशन किया था। परिजनों का आरोप है कि मासूम की मौत टीका लगाने के बाद अचानक तबीयत बिगडऩे से हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved