भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में कलेक्टरों की ‘वर्ण’ व्यवस्था

  • सामान्य वर्ग से 33 अफसर कलेक्टर, जिनमें 15 ब्राह्मण, 8 ठाकुर, 4 वैश्य, 6 अन्य
  • मप्र मूल का सिर्फ एक ओबीसी कलेक्टर, 2 अजा, आदिवासी एक भी नहीं

रामेश्वर धाकड़
भोपाल। देश-प्रदेश की पूरी सरकारी व्यवस्था ‘आरक्षण’ के इर्द-गिर्द घूम रही है। राजनीतिक दल ओबीसी, दलित और आदिवासी हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। इस बीच चौंकाने वाला तथ्य सामने आया हैं कि प्रदेश के 52 जिलों में से 33 कलेक्टर सामान्य वर्ग से हैं। जबकि ओबीसी के 13, अजा के 4 और अजजा वर्ग के सिर्फ 2 अफसर कलेक्टर हैं। खास बात यह है कि मप्र मूल का ओबीसी कलेक्टर सिर्फ एक है। जबकि मप्र मूल का एक भी आदिवासी अफसर कलेक्टर नहीं है। मप्र मूल के अजा वर्ग के सिर्फ दो अफसर कलेक्टर हैं। सामान्य वर्ग के 33 कलेक्टरों में से 15 ब्राह्मण हैं, 8 ठाकुर, 4 वैश्य और 6 अन्य हैं। एक मुस्लिम अफसर भी कलेक्टर है। प्रदेश के 64 प्रतिशत कलेक्टर सामान्य वर्ग से हैं। जिनमें 30 फीसदी कलेक्टर ब्राह्मण अफसर हैं। 15 फीसदी ठाकुर और 8 फीसदी अफसर वैश्य हैं। जबकि ओबीसी वर्ग के कलेक्टर 25 फीसदी हैं। अजा वर्ग के 7 फीसदी और अजजा वर्ग के 4 फीसदी अफसर ही कलेक्टर हैं। खास बात यह है कि आरक्षित वर्ग का एक भी अफसर के पास बड़ा जिला नहीं है। सिर्फ ओबीसी वर्ग के अफसर टी इलैया राजा जबलपुर के कलेक्टर हैं।

सामान्य (33)

  • ठाकुर (8): मनीष सिंह इंदौर, राघवेन्द्र सिंह अलीराजपुर, गौतम सिंह मंदसौर, कौशलेंद्र विक्रम सिंह ग्वालियर, अक्षय सिंह शिवपुरी, नीरज सिंह होशंगाबाद, रोहित सिंह नरसिंहपुर, हर्षिका सिंह मंडला।
  • ब्राह्मण (15): अविनाश लवानिया भोपाल, सोमेश मिश्रा झाबुआ, चंद्रमौली शुक्ला देवास, अवधेश शर्मा आगर-मालवा, संजय कुमार मिश्र दतिया, वंदना वैद्य शहडोल, संजय मिश्रा पन्ना, सुभाष द्विवेदी टीकमगढ़, चंद्रमोहन ठाकुर सीहोर, अरविंद दुबे रायसेन, हर्ष दीक्षित राजगढ़, उमाशंकर भार्गव विदिशा, प्रियंक मिश्रा कटनी, गिरीश कुमार मिश्रा बालाघाट, डिंडौरी रत्नाकर झा।
  • वैश्य (4): पंकज जैन धार, दिनेश जैन शाजापुर, मयंक अग्रवाल नीमच, ऋषि गर्ग हरदा।
  • अन्य (6): कुमार पुरुषोत्तम खरगौन, मनोज पुष्प रीवा, मुजीबुर्रहमान खान सीधी, संजीव श्रीवास्तव उमरिया, तरुण भटनागर निवाड़ी, अमनबीन सिंह बैंस बैतूल कलेक्टर हैं।

ओबीसी (13)

  • शिवराज वर्मा बड़वानी (मप्र मूल के), अनूप कुमार सिंह खंडवा, प्रवीण अढ़ायक्ष बुरहापुर, आशीष सिंह उज्जैन, फ्रेंक नोबल ए. गुना, उमा महेश्वरी आर अशोकनगर, शिवम वर्मा श्योपुर, सतीश कुमार एस. भिंड, अनुराग वर्मा सतना, एस कृष्ण चैतन्य दमोह, इलैयाराजा टी. जबलपुर, सौरभ कुमार सुमन छिंदवाड़ा, फटिंग राहुल हरिदास सिवनी।

अजा (2)

  • नरेन्द्र सूर्यवंशी रतलाम, बक्की कार्तिकेयन मुरैना, दीपक आर्य सागर, संदीप जी. आर छतरपुर।

अजजा (आदिवासी)(4)

  • राजीव रंजन मीणा सिंगरौली, सोनिया मीणा अनूपपुर (दोना राजस्थान मूल के अफसर हैं)
Share:

Next Post

यह किस्सा नहीं... हकीकत है...

Sat May 21 , 2022
यह सामना एक दुबले-पतले आरक्षक का दुर्दांत हत्यारे से नहीं, वर्दी के हौंसलों से सामना था घातक अपराध का। यह सामना था उस अशोक माथे पर रखने वाले साहस से समाज को पंगु समझने वाले दु:साहस का। यह ताल थी कर्तव्य के सामने खड़े हुए दम्भ और अहंकार से चट्टान की तरह अडिग आत्मसम्मान की। […]