
इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में जो पुलिसकर्मी (policeman) शराब पीकर वाहन चालकों पर कार्यवाही करते थे अब वहीं शराब के नशे में सारे नियमों को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर के द्वारा तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया तो वही विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रावजी बाजार क्षेत्र के मेन रोड पर लापरवाही से वाहन चलने बाद लोगों को टक्कर मारने के चलते रोड पर चल रहे लोगों के द्वारा चार पहिया वाहन को रोका गया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी वर्दी में सवार थे। तीनों पुलिसकर्मियों के वाहन को रोकने के बाद वहां से गुजर रहे बाणगंगा के थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर को भी लोगों ने रोका। जिसके बाद थाना प्रभारी ने संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पुलिसकर्मियों को शराब के नशे में पाया गया। मामले में प्रारंभिक तौर पर पुलिस कमिश्नर ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जो संयोगितागंज थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल, भंवरकुआं थाने में पदस्थ सुदर्शन धुर्वे, आजाद नगर थाने के आरक्षक वेदांत पर कार्यवाही की गई है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved