img-fluid

तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे और नीतीश एक बार फिर सीएम बनेंगेः भूपेंद्र यादव

October 07, 2020

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा, जदयू-भाजपा (एनडीए) की संयुक्त पत्रकार वार्ता के बाद सारी बातें स्पष्ट हो चुकी हैं। हमारे गठबंधन में न कोई भ्रम था और न है। हमारा गठबंधन तीन चौथाई बहुमत से यह चुनाव जीतेगा और नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि जदयू-भाजपा (एनडीए) का गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में एकजुटता से चुनाव में उतर रहा है। भाजपा 121 और जदयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम पार्टी को जदयू के खाते से सीटें मिली हैं और वीआईपी से चल रही हमारी बातचीत पूरी हो जाने पर उन्हें भाजपा के कोटे से सीटें दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास के नए पायदान पर पहुंचाया है। फिर एनडीए की सरकार बनेगी और विकास की यह निरंतरता जारी रहेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • रहस्यमयी "ब्लैक होल" संबंधी खोज के लिए इन तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

    Wed Oct 7 , 2020
    स्टॉकहोम । रहस्यमयी “ब्लैक होल” संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विश्व विख्यात नोबल अवॉर्ड की घोषणा करते हुए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने मंगलवार को कहा कि आधी पुरस्कार राशि रोजर पेनरोस (89) और शेष आधी संयुक्त रूप से रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved