img-fluid

ग्वालियर में तीन भाई-बहनों ने तालाब में लगाई छलांग, एक की मौत; मामले की जांच जारी

April 08, 2026


ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior mp) में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागर ताल में तीन भाई-बहनों ने कथित तौर पर आत्महत्या (Siblings allegedly commit suicide) की कोशिश की। पुलिस ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।



  • पुलिस ने बचाया, एक की गई जान

    मृतक की पहचान बबलू खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों भाई-बहन जनकगंज थाना क्षेत्र के ढोलीबुआ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला।

    परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

    घटना के बाद बड़े भाई इरदेश खान ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पारिवारिक और सामाजिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

    फेफड़ों में पानी भरने से मौत

    डॉक्टरों के मुताबिक बबलू खान की मौत फेफड़ों में पानी भरने के कारण हुई। बाकी दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

    जांच में जुटी पुलिस

    बहोड़ापुर थाने के एएसआई विजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Share:

  • ‘इस्लामाबाद वार्ता’ के लिए क्या पाक जाएंगे जेडी वेंस? शरीफ का न्योता, अमेरिकी टीम पर नजर

    Wed Apr 8 , 2026
    वॉशिंगटन/इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया (West asia) में जारी तनाव के बीच शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने अमेरिका और ईरान (America and Iran) को शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद (Islamabad) आने का न्योता दिया है। प्रस्तावित बैठक 10 अप्रैल को होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के शामिल होने की चर्चा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved