
नई दिल्ली। सरकारी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक की नई दरें आज से लागू हो रही है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने प्रमुख लोन ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की कटौती की है। नई दरें शुक्रवार से आज से लागू हो गई है। बैंक के मुताबिक, एक वर्ष की अवधि वाले कर्ज़ पर एमसीएलआर 7.25 फीसदी से घटाकर 7.20 फीसदी कर दिया है। इसी तरह एक दिन और एक महीने की अवधि के ऋण पर कटौती के बाद ब्याज दर 6.75 फीसदी हो गयी है।
एक और सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने एक साल की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर 7.65 फीसदी से घटाकर 7.55 फीसदी कर दी है। यह दरें गुरुवार से लागू हो गई है।
वहीं यूको बैंक ने एमसीएलआर में ब्याज दरें 0.05 फीसदी कर दी है। बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके बाद एक साल की अवधि वाले कर्ज पर दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.35 फीसदी पर आ गई है। यह कटौती अन्य सभी अवधि के लोन पर भी समान रूप से लागू होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved