सागर। जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र (Baheria police station area) अंतर्गत सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved