img-fluid

IPL 2026 से पहले टिकट ब्लैकिंग गैंग का खुलासा, मुंबई में पूर्व U-19 क्रिकेटर गिरफ्तार

March 27, 2026

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League) के शुरू होने से ठीक पहले टिकटों की कालाबाजारी (Ticket Black Marketing) का बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने ICC T20 वर्ल्ड कप से जुड़े सेमीफाइनल मुकाबले के टिकट ब्लैक करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के टिकटों की अवैध बिक्री के मामले में की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 26 वर्षीय बलवंत सिंह सोधा को पकड़ा, जो कभी मुंबई की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुका है और वर्तमान में कोचिंग से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, सोधा इस पूरे नेटवर्क का अहम सदस्य था और टिकटों की व्यवस्था करता था। इसके बाद उसके साथी इन टिकटों को ऊंची कीमतों पर बेचते थे। जांच में खुलासा हुआ है कि सेमीफाइनल मुकाबले के टिकट 25 हजार से 35 हजार रुपये तक में बेचे गए।


  • इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें एक कॉलेज का स्पोर्ट्स टीचर, नॉन-टीचिंग स्टाफ और अन्य लोग शामिल हैं। पूरे मामले की जांच डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये टिकट मुंबई क्रिकेट संघ या उससे जुड़े क्लबों के मेंबर्स और गेस्ट्स को मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री पास हो सकते हैं। आरोप है कि इन्हें अवैध तरीके से हासिल कर ब्लैक मार्केट में बेचा गया।

    पुलिस को यह भी पता चला है कि कुछ टिकट सीधे ग्राहकों को बेचे गए, जबकि कई मामलों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया गया। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    Share:

  • यूएस-ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, 6 अप्रैल तक नहीं होंगे ऊर्जा ठिकानों पर हमले

    Fri Mar 27 , 2026
    वॉशिंगटन. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों (Energy Facilities ) पर हमले (Attacks) की तय समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 तक कर दिया है। यह फैसला ऐसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved