
उमरिया। जिले के विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में बुधवार को फिर एक बाघ का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिला है, घटना टाइगर रिसर्व के ताला कोर परिक्षेत्र अंतर्गत आरएफ 339 धन्यवाद तिराहा की है। जहां पार्क के गश्ती दल को सुबह गश्ती के दौरान बाघ का शव मिला है।
जिसके बाद प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और घटना स्थल को सील करते हुए स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर से मौके का परीक्षण कराया गया है। आरओ पतौर रंजन सिंह परिहार ने बताया है कि बाघ के शरीर मे गंभीर घाव के निशान हैं, गर्दन टूटी हुई है प्रथम दृष्टयाकिसी अन्य बाघ से लड़ाई में इसकी मौत होना प्रतीत होता है, मृत नर बाघ की उम्र सात से आठ वर्ष के आसपास है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved