मंडला। कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park) में दो शावकों के साथ बाघिन नजर आई है। इसकी पुष्टि केटीआर प्रबंधन ने भी की है। दो से तीन माह के दो शावक देखे के गए हैं। दो सालों से नीलम और नैना बाघिन के शावक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे अब नये शावक दिखने से पर्यटकों में भी खुशी देखी जा रही है। पिछले वर्ष लगभग आधा दर्जन बाघों (Tiger) ने जान गंवा दी। वहीं पिछले तीन साल की बात करें तो 15 बाघों ने अपनी जान गंवाई है। अब शावक दिखने से बाघों के बढऩे की उम्मीद बढ़ गई है।
मध्यप्रदेश को 2019 में टाईगर स्टेट का दर्जा (tiger state status) मिला है। फिर बाघों की गणना शुरू कर दी गई है। वर्ष 2019 में 118 बाघ मिले थे। 29 जुलाई को फिर से बाघों की स्थिति सामने आएगी। ऐसे में शावक दिखने से प्रदेश में टाईगर स्टेट का दर्जा बने रहने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में एमबी-3 बाघिन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया है। जिसमें बाघिन दो शावकों के साथ चहल-कदमी करते हुए नजर आ रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved