
मुंबई। एक महिला (Woman) ने आइसक्रीम (ice cream) आर्डर की थी, लेकिन जब उसे खोला तो उसमें इंसान की अंगुली (human finger) मिली। यह देखकर महिला हैरान रह गई और इस मामले में पुलिस (Police) ने केस भी दर्ज कर लिया है। अब तक खाने की चीजों में कीड़े-मकौड़े (insects and spiders) मिलने की खबरें आ जाती थीं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। महिला ने Yummo Ice Creams से आइसक्रीम खरीदी थी। महिला की शिकायत पर अब मलाड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। यही नहीं आइसक्रीम में मिली अंगुुली को टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।
मुंबई के मलाड की ही रहने वाली महिला का कहना है कि उसने Yummo Ice Creams में आनलाइन आर्डर दिया था। आइसक्रीम जब आई तो उसने खोला, जिसमें इंसान की अंगुुली मिली। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट करने और इंसान के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस मामले में साजिश की आशंका भी है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है।
आइसक्रीम आर्डर करने वाली महिला की पहचान आरलेम ब्रैंडन सेराओ के तौर पर हुई है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में ही रहती हैं। उन्होंने कोन आइसक्रीम आर्डर की थी। महिला डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब आइसक्रीम से कवर हटाया तो एक बार यह भी लगा कि शायद नट्स हैं। लेकिन गौर से देखने पर लगा कि यह इंसान की अंगुली का एक हिस्सा है। इसके बाद मैंने शिकायत की और अब मामला पुलिस के पास है। आइसक्रीम में अंगुुली वाला फोटो भी उन्होंने आनलाइन शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।