img-fluid

TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से भी संस्पेंड

February 09, 2026

परगना। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की गुंडई सामने आई है। गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन के विरोध में रविवार को एक बुजुर्ग के बेटे को पीटा गया। अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे बुजुर्ग पर भी तृणमूल कांग्रेस के पार्षद ने हमला कर दिया।

नॉर्थ बैरकपुर म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 23 के तृणमूल पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य पर 81 साल के तुलसी अधिकारी को लात मारने का आरोप लगा है। इसके बाद वह बेहोश हो गए। बुजुर्ग को बैरकपुर कैंटोनमेंट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


  • इस घटना में तृणमूल पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, TMC पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। इस बीच, सरेआम सड़क पर बुजुर्ग को लात मारने की घटना से सनसनी फैल गई है।

    बैरकपुर कमिश्नरेट के बड़े अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पार्षद को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी पार्षद के खिलाफ पार्टी ने भी एक्शन लिया है। आरोपी पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है।

    Share:

  • 'अरे ई जो लड़की है, क्या जानती है?' राबड़ी देवी की ओर इशारा कर बोले नीतीश कुमार

    Mon Feb 9 , 2026
    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज काफी गुस्से में नजर आए। विपक्षी पार्षदों के शोरगुल पर भड़क उठे। उन्होंने बिहार की पूर्व सीएम रबड़ी देवी की ओर इशार करते हुए कहा कि जो लड़की है, कुछ काम की है? नीतीश कुमार ने आगे कहा-इसके जब वो (लालू प्रसाद) हट गए तो इसी को बना दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved