
गुवाहाटी। असम प्रदेश (Assam Pradesh) भाजपानीत गठबंधन सरकार की ओर से महाराष्ट्र के कथित बागी विधायकों के लिए वीवीआई व्यवस्था किये जाने का आरोप (allegation) लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने स्थानीय होटल रेडिसन ब्लू के सामने प्रदर्शन किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदेश टीएमसी अध्यक्ष सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
गुरुवार को असम प्रदेश टीएमसी के अध्यक्ष रिपुन बोरा के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) कार्यकर्ताओं ने गुवाहटी के होटल रेडिसन ब्लू के सामने प्रदर्शन किया। टीएमसी ने महाराष्ट्र के 48 विधायकों को बुधवार से गुवाहाटी (Guwahati) के लक्जरी होटलों में रखे जाने पर स्थानीय भाजपा गठबंधन वाली सरकार के प्रति विरोध जताया। विरोध के चलते होटल के सामने उत्तेजना का माहौल उत्पन्न हो गया।
बताया गया कि शिवसेना के चार अन्य विधायक भी बुधवार की रात करीब 9.20 बजे रेडिशन ब्लू होटल में पहुंचकर विद्रोही गुट में शामिल हो गये थे। देर रात को गुवाहाटी आने वाले चारों विधायक गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल के साथ आए थे। इसके अलावा तीन अन्य विधायक गुरुवार की तड़के गुवाहाटी पहुंचकर विपक्षी समूह में शामिल हो गए। इससे पहले आने वाले विधायकों की संख्या 41 थी। इनमें से 34 शिवसेना के विधायक थे। अन्य सात विधायक थे। अब गुवाहाटी में महाराष्ट्र के विधायकों की संख्या 48 बतायी जा रही है। यह सभी विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में रेडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved