
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का कुनबा लगातार टूट रहा है। अब खबर है कि पार्टी के एक और विधायक अरिंदम भट्टाचार्य आज शाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अरिंदम राज्य की शांतिपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले शुभेंदू अधिकारी जैसे दिग्गज टीएमसी नेता भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। उधर बीजेपी लगातार इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के दावे कर रही है। अरिंदम भट्टाचार्य को टीएमसी के युवा और प्रभावशाली नेताओं में शुमार किया जाता है। हालांकि अरिंदम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। पेशे से वकील अरिंदम पश्चिम बंगाल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वो 2001 से 2017 तक कांग्रेस में थे। फिर 2017 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved