img-fluid

दक्षिण अफ्रीका में पति से पैसे ऐंठने के लिए भारतीय मूल की महिला ने चली ऐसी चाल, हो सकती है जेल

April 07, 2023

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय मूल की महिला ने अपने पति से पैसे लेने के लिए ऐसी योजना बनाई कि महिला को अब इसके लिए जेल भी हो सकती है। दरअसल महिला ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और अपने पति से फिरौती की मांग कर डाली। हालांकि पुलिस की जांच में महिला पकड़ी गई और अब उस पर आरोप तय कर मुकदमा चलाया जाएगा। ऐसे में महिला को ज्यादा चालाकी भारी पड़ गई है कि अब अगर महिला अदालत में दोषी पाई जाती है तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है।

47 वर्षीय फिरोजा बी जोसेफ के पति को सोमवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें उन्हें बताया गया कि उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है और महिला को छोड़ने के बदले में 20 लाख रैंड यानी कि भारतीय मुद्रा में करीब 90 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद महिला के पति को एक और फोन आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि अगर जल्द फिरौती की रकम नहीं पहुंचाई गई तो महिला की जान भी जा सकती है।


इस पर फिरोजा के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि फिरोजा फोन आने से कुछ समय पहले पीटरमारिट्जबर्ग इलाके के एक कैसिनो में दिखाई दी थी। इसके बाद पुलिस ने फिरोजा की लोकेशन का पता लगाया और उसे एक होटल के कमरे से बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ही अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। महिला ने होटल में फर्जी नाम से कमरा बुक कराया और वहां आराम से रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी ज्वैलरी चोरी हो गई है।

हालांकि जांच में ज्वैलरी भी महिला के पास से बरामद कर ली गई। महिला ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी क्यों गढ़ी? फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है और महिला से पूछताछ कर रही है। महिला पर आरोप तय कर दिए गए हैं लेकिन उसे अगली सुनवाई तक के लिए जमानत दे दी गई है। अब कोर्ट 7 जून को इस मामले में सुनवाई करेगा।

Share:

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव: कौन देना 'आप' को चुनौती, इधर 'चेला' भी तैयार

    Fri Apr 7 , 2023
    चंडीगढ़ (Chandigarh.)। जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar Lok Sabha by-election) के लिए बिसात बिछने लगी है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ताल ठोक रही तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने वाली है। पंजाब की राजनीति के चाणक्य माने जाते राणा गुरजीत सिंह (Rana Gurjit Singh) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved