img-fluid

35 लाख के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, पत्नी को पिला दी फिनाइल की गोली

January 03, 2026

सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना से पैसों के लिए रिश्तों की हत्या करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बैंक से लिए 35 लाख रुपए के लोन से बचने के लिए पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पति ने पत्नी के नाम से लिया लोन
मझगवां के पिण्ड्रा की रहने वाली पूर्णिमा त्रिपाठी वर्तमान में सतना में पश्चिम संत नगर बगहा के वार्ड 10 में रह रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति अनुराग त्रिपाठी ने उसके नाम से “रूदा इंटरप्राइजेज” नामक फर्म रजिस्टर्ड कराई थी, जो सर्जिकल सामग्री के विक्रय से जुड़ी थी। इसी फर्म के नाम पर 35 लाख रुपए का लोन निकलवाया गया। आरोप है कि लोन के पैसों का उपयोग पति ने किया, लेकिन इसे चुकाने की जिम्मेदारी पत्नी के नाम पर रही।


  • नशे में पत्नी से मारपीट कर फिनाइल की गोली पीसकर पिलाई
    बीते 28 दिसंबर 2025 की रात जब पति शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे पूर्णिमा के चेहरे और मुंह पर चोटें आईं। इसके अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विवाद फिर बढ़ा। आरोप है कि इसी दौरान अनुराग त्रिपाठी ने बाथरूम में रखी फिनाइल की गोलियों को पीसकर पानी में मिलाया और पत्नी को जबरन पिला दिया। पीड़िता का कहना है कि पति ने यह कहते हुए उसे मर जाने को कहा कि उसके मरने के बाद 35 लाख का लोन माफ हो जाएगा।

    तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
    फिनाइल पीने से पूर्णिमा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। होश में आने पर उन्होंने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बिरला अस्पताल में उपचार चला।

    पहले भी पति के खिलाफ की थी शिकायत
    पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही पति आए दिन मारपीट करता रहा है और पहले भी एक बार इसकी शिकायत थाना जसो में दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और आर्थिक लालच के खतरनाक रूप को उजागर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने मारपीट की पुरानी तस्वीरों को भी पुलिस से साझा किया है।

    Share:

  • छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

    Sat Jan 3 , 2026
    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा में सुरक्षाबलों के हाथ नक्सलवाद (racism) के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने AK-47 और इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं. सुकमा के किस्टाराम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved