बड़ी खबर

महाराष्ट्र में मिले आज 46393 नए कोरोना संक्रमित, 48 कोरोना मरीजों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को 46,393 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (46,393 new corona infected patients) मिले हैं तथा 24 घंटे में 48 कोरोना मरीजों की मौत (48 corona patients died) हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 27,9930 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 17497 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 6394 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 1 की कोरोना से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 30795 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 73174656 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7466420 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7040618 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 142071 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 94.30 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.90 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

मुंबई में मिले 3,568 नए कोरोना मरीज, दस की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। मुंबई में शनिवार को 3,568 नए मरीज मिले, जबकि 10 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में 17,497 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही 24 घंटों में 49,895 लोगों की कोरोना जांच हुई है। महानगर में शनिवार को कुल मिले नए संक्रमितों में 2,998 में किसी तरह का कोई लक्षण नहीं मिला है। 3,568 नए मरीजों में से 485 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें 76 ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 4,293 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 1,904 को ऑक्सीजन पर रखा गया है। शहर में डबलिंग रेट बढ़कर 105 दिन पर पहुंच गया है। मुंबई में शनिवार को रिकवरी रेट 97 से घटकर 96 फीसदी पर पहुंच गया। शहर में 32 इमारतें सील हुई हैं, जबकि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 25,590 लोगों को तलाशा गया है।

राज्य पर गौर करें तो शनिवार को कुल 46,393 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 48 की मृत्यु हो गई। सूबे में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित 416 नए मरीज मिले। इनमें मुंबई में 321, नागपुर में 62, पुणे मनपा में 13, वर्धा में 12, अमरावती में 16, भंडारा और नासिक में एक-एक मरीज मिले हैं। अब तक मुंबई में सर्वाधिक 1009 ओमिक्रोन के मिले हैं। राज्य में अब तक मिले ओमिक्रोन मरीजों में से 1225 ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में मिले सर्वाधिक 416 नए ओमिक्रोन संक्रमित, 1225 हुए स्वस्थ
महाराष्ट्र में शनिवार को 416 नए ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं और 1225 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में इस समय 1534 संक्रमितों का इलाज जारी है। वर्तमान में ओमिक्रोन संक्रमितों की कुल संख्या 2759 है।

राजेश टोपे ने बताया कि आज मुंबई में 321, नागपुर में 62, पुणे शहर में 13, वर्धा में 12, अमरावती में 6, भंडारा व नासिक में 1-1 इस तरह कुल 416 नए ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं। सूबे में पाए गए कुल 2759 ओमिक्रोन संक्रमितों में 1534 का इलाज जारी है। महाराष्ट्र के मुंबई में 1009, पुणे शहर में 1002, नागपुर 178, पिंपरी-चिंचवड़ में 118, पुणे ग्रामीण में 62, सांगली 59, मीरा भायंदर में 52,ठाणे शहर में 50, अमरावती में 31, औरंगाबाद में 20,कोल्हापुर में 19, पनवेल में 18,सातारा में 15, नई मुंबई व वर्धा में 13-13, उस्मानाबाद ,कल्याण -डोंबिवली व आकोला में 11-11, सोलापुर में 10, वसई -विरार में 7 ,बुलढ़ाणा में 6,भिवंडी निमाजपुर व नासिक में 5-5, अहमदनगर में 4, नांदेड़, उल्हासनगर, जालना, गोंदिया, परभणि व लातुर में 3-3, गडचिरोली, नंदूरबार , भंडारा रायगढ़ व जलगांव में 2-2, वर्धा , बीड़ में 1 व अन्य राज्य का 1 ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं।

राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है। इसलिए नागरिकों को घबराने की बजाय कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भोपालः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 6 कॉलगर्ल और 5 युवक गिरफ्तार

Sun Jan 23 , 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) की अरेरा कॉलोनी स्थित एक स्पा सेंटर (Eden Spa Center) पर पुलिस ने शनिवार देर शाम छापामार कार्रवाई कर देह व्यापार में लिप्त छह कॉलगर्ल के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार (Five youths arrested along with six callgirls involved in prostitution) किया है। गिरफ्तार युवकों में […]