बड़ी खबर

देश में आज फिर से तीन लाख से अधिक मामले, 525 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली। कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (23 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख, 33 हजार 533(3,33,533) नए मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 4,171 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,87,205 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 59 हजार 168( 2,59,168) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी हो गई है। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57 फीसदी हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 16.87 फीसदी है।


महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74.66 लाख हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 416 ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 45 लोगों की मौत कोरोना से हुई जो कि 5 जून के बाद एक ही दिन में सबसे अधिक मौतों का रिकॉर्ड है। फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 16.36 फीसदी और एक्टिव केस 58,593 हैं।

सबसे अधिक चिंता की बात केरल के लिए है जहां की संक्रमण दर 44.8 फीसदी हो गई है। केरल में बीते 24 घंटे में 46,387 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,744 मामले सामने आए। देश में कोरोना संकट के बीच पांच बड़े महानगरों में लोगों को राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में (11,486 मामले), मुंबई में (3,568 मामले), कोलकाता में (1375 मामले), बेंगलुरु में (17,266 मामले), चेन्नई में (6,452 मामले) सामने आए हैं।

Share:

Next Post

दिल्ली हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना को किसान संगठन ने दिया टिकट, संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों की सूची जारी

Sun Jan 23 , 2022
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए किसानों के संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम है मौड़ से घोषित उम्मीदवार लक्खा सिधाना का। लक्खा सिधाना का नाम पिछले साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा में उठा था। लक्खा […]