
पंढरीनाथ पर गोगादेव के मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला
इंदौर। आज गोगानवमी (Goganavami) पर वाल्मिकी समाज द्वारा सुबह से पंढरीनाथ स्थित गोगादेव मंदिर (Gogadev temple) पर भक्तों का मेला लगा हुआ है। सुबह से ही वाल्मिकी समाज के लोग अपने आराध्य जाहरवीर गोगादेवजी चौहान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हंै। शाम को छड़ी निशान निकाले जाएंगे।
आज गोगानवमी है और इस दिन वाल्मिकी समाज अपने आराध्य वीर गोगादेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाता है। वाल्मिकी बस्तियों में चहल-पहल हैं और समाज के लोग शाम को निकलने वाले जुलूस की तैयारी कर रहे हैं। शाम को शहर की बस्तियों से छड़ी निशान निकलेंगे। इन छड़ी निशान की सुंदरता देखते ही बनती है। सेहरे की कटिंग को लेकर भी विभिन्न संगठनों द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया जाता है। विभिन्न अखाड़ों के साथ सभी निशान पहले राजबाड़ा चौक पर पहुंचेंगे और मां अहिल्या की प्रतिमा की परिक्रमा कर गोगादेव मंदिर पहुंचेंगे।
सेहरा निशान को पुरस्कृत किया
चौधरी शंकर खलीफा की स्मृति में पथरोड़ परिवार डेढ़ लाख के हार का पुरस्कार निशा को सेहरा कटिंग के लिए दिया गया। इस मौके पर संदीप पथरोड़, चौधरी विक्की पथरोड़, सिरज लोयत, सचिन पथरोड आदि मौजूद थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved