
मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार बन चुके टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) 2 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश करने वालों का तांता लगा हुआ है। देखा जाए तो शुरुआती दिनों में टाइगर श्रॉफ के लुक्स को लेकर काफी आलोचना हुई थी और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था। वक्त के साथ-साथ टाइगर ने खुद पर काम करना शुरू किया और अब आलम यह है कि इंडस्ट्री का हर एक बड़ा प्रोड्यूसर उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। बड़े पर्दे पर जबरदस्त स्टंट दिखाकर लोगों का दिल जीतने वाले टाइगर श्रॉफ के खाते में इस वक्त बॉलीवुड की कई बिग बजट फिल्में हैं। टाइगर श्रॉफ के फैन्स उन्हें बार-बार पर्दे पर ताबड़तोड़ एक्शन सीन करते हुए देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्मों (Tiger Shroff Upcoming Movies) में आपको इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved