
उज्जैन। आज से सावन मास शुरू हो चुका है। आज सावन का पहला दिन है। आज सुबह हुई महाकाल की भस्म आरती में देशभर के श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर आरती लाभ लिया।
आज सुबह भस्म आरती में महाकाल को सबसे पहले कोटि तीर्थ कुंड के जल से स्नान कराकर महाकाल के पुजारियों द्वारा सुगंधित द्रव्यों और पंचामृत नहान कराया गया। नहान के बाद महाकाल का अबीर चंदन से श्रृंगार कर महाकाल की भस्म आरती की गई। महाकाल पुजारी के अनुसार सुबह 3 बजे महाकाल के पट खोले गए और विधिवत पूजन अर्चन कर महाकाल की भस्म आरती की गई। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण 59 दिन के सावन है लगभग 2 माह तक सावन रहेंगे। यह संयोग 19 वर्ष बाद बना है। सावन माह में आज 4 जुलाई से 2 माह तक महाकाल के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस वर्ष महाकाल की सवारी भी 10 निकाली जाएगी। पहली सवारी 10 जुलाई को निकलेगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved