
नई दिल्ली । इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (last solar eclipse) आज शनिवार को पड़ रहा है। दिन में 11 बजे से चार बजे तक करीब चार घंटे ग्रहण का असर रहेगा। जानकारों के मुताबिक भारत (India) में कहीं भी इसका असर नहीं रहेगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
आज शनिवार को मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि पड़ रही है। शनिवार का होने के कारण इसे शनि अमावस्या भी कहा जाता है। शनि अमावस्या को इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का योग भी बन रहा है। केशवनगर स्थित शनि मंदिर के पुजारी पंडित अवनीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।
ग्रह नक्षत्र के जानकार ज्योतिषि डॉ. पवन त्रिपाठी ने बताया कि बताया कि यह ग्रहण दिन में 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा तथा दोपहर बाद 3 बजकर सात मिनट पर खत्म होगा। बताया कि अक्सर ग्रहण के समय सूतक लगने के कारण पूजापाठ और धार्मिक कार्यों पर रोक रहती है, पर ग्रहण यहां नहीं दिखने से सूतक मान्य नहीं होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved