वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड एवं फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की शादी की खबरें 2020 से ही चर्चा में थी, लेकिन देश में लगे लॉकडाउन के कारण उनकी शादी टल गई थी। वहीं अब दोनों मुंबई के अलीबाग स्थित ‘द मेंशन्स रिजॉर्ट’ में रविवार यानी 24 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। इस आलिशान रिजॉर्ट में दोनों की शादी की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां भी शामिल होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved