वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड एवं फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की शादी की खबरें 2020 से ही चर्चा में थी, लेकिन देश में लगे लॉकडाउन के कारण उनकी शादी टल गई थी। वहीं अब दोनों मुंबई के अलीबाग स्थित ‘द मेंशन्स रिजॉर्ट’ में रविवार यानी 24 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। इस आलिशान रिजॉर्ट में दोनों की शादी की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां भी शामिल होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार कई फिल्मी हस्तियां इस शादी सामरोह में शामिल होने के लिए शनिवार से ही पहुंचना शुरू हो गईं हैं। वरुण धवन ने फिल्म मेकर करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कबूल की थी। नताशा ने एक बार कहा था कि दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब वे एक साथ स्कूल में थे। वरुण और नताशा को अक्सर कई पार्टियों और इवेंट में साथ देखा जाता है। नताशा दलाल फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनवाईसी से ग्रेजुएट हैं। नताशा ने 2013 में अपना फैशन लाइन नताशा दलाल लेबल खोला है। वहीं वरुण धवन फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता हैं।
Share:
नई दिल्ली । 26 जनवरी को राजपथ पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की झांकी पहली बार नजर आएगी। सीआरपीएफ के प्रवक्ता एम दिनाकरन ने बताया कि केंद्रीय बल के जवान झांकी में ठीक उसी तरह का चश्मा पहने दिखेंगे जिस तरह के चश्मे का इस्तेमाल संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने कुख्यात आतंकी ओसामा […]
मुंबई। बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सुपरस्टार हैं। वे लगातार किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। वे इस समय ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग में बिजी हैं। वे मुंबई में ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के साथ-साथ ईद पर रिलीज […]
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। 19 फरवरी को वह गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Girlfriend Shibani Dandekar) संग शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों ही पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं साल 2018 में शिबानी ने फरहान की जिंदगी में एंट्री […]
डेस्क। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म ’83’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म ’83’ का मोंटाज दिखाया गया था। उस […]