नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दो दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया है। इसी के साथ सोमवार को पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश चारो महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 91.53 रुपये, 97.86 रुपये, 93.60 रुपये और 91.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, इन महानगरों में डीजल के दाम भी उछलकर क्रमश: 82.06 रुपये, 89.17 रुपये, 86.96 रुपये और 84.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved