img-fluid

Gold Silver Price Today: आज सोने की कीमत में उछाल, चांदी में जोरदार तेजी, खरीदने से पहले जानिए लेटेस्ट रेट्स

February 07, 2022


नई दिल्ली। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली, अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा।

आज 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,023 रुपये पर पहुंच गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया है। चांदी का दाम 1.15 फीसदी की बढ़त लेते हुए 61,549 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Share:

  • अगले साल लॉन्च होगा सरकार की गारंटी वाला डिजिटल वॉलेट, पारंपरिक मुद्रा से अलग नहीं होगी डिजिटल रुपी

    Mon Feb 7 , 2022
    नई दिल्ली। देश में डिजिटल मुद्रा की शुरुआत अगले साल यानी 2023 में हो सकती है। यह मौजूदा समय में उपलब्ध निजी कंपनी के संचालन वाले ई-वॉलेट जैसी होगी। हालांकि, इसके साथ सरकार की गारंटी होगी। वित्तमंत्री ने 2022-23 के बजट में कहा था कि जल्द ही आरबीआई के समर्थन वाली डिजिटल रुपी पेश किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved