img-fluid

Gold Silver Price Today: आज सोना हुआ धड़ाम, चांदी का दाम भी घटा, यहां जानें अपने शहर का भाव

February 18, 2022


नई दिल्ली। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपकों इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की कमी आई, लेकिन इसका दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। इस गिरावट के साथ सोने का भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

  • Punjab elections : नेताओं की बयानबाजी में फंसे चुनाव आयोग के अधिकारी, जानिए मामला

    Fri Feb 18 , 2022
    नई दिल्‍ली। इस समय पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए प्रत्याशी अपना प्रचारा प्रसार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। एक तरफ जहां नेता बयानबाजी (leader rhetoric) कर रहे हैं तो वहीं एक दूसरे पर आरोप प्रत्‍यारोप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। यही कारण है कि राजनीतिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved