
नई दिल्ली। दीप पर्व दीवाली (Festival of lights Diwali) का आरंभ 29 अक्तूबर को धनतेरस (Festival of lights Diwali) (भगवान धनवंतरि जयंती-Lord Dhanvantari Jayanti) से होने जा रहा है। इस महापर्व के पहले दिन धनतेरस (Dhanteras), दूसरे दिन छोटी दीवाली, तीसरे दिन दीवाली, चौथे दिन अन्नकूट व गोवर्धन पूजा व पांचवें दिन भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।
झूंसी स्थित स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय के प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने बताया कि भगवान धनवंतरि की पूजा का मुहूर्त शाम 6.35 से शुरू होकर रात 8.31 बजे तक रहेगा और इस दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से लेकर दोपहर 1.10 बजे तक और शाम को 6.59 से रात 8.34 बजे तक रहेगा। 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी व हनुमत जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दीवाली 31 अक्तूबर को मनाना शास्त्रत्त् सम्मत है। दीवाली पर लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त गोधूलि वेला, प्रदोष काल में शाम 5.21 बजे से लेकर 7.55 बजे तक होगा। वृष लग्न शाम 6.08 बजे से रात 8.23 बजे तक व्याप्त रहेगा। दो नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। भैया दूज का पर्व तीन नवंबर कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाएगा। जिसका मुहूर्त दोपहर 12.52 बजे से लेकर 3.06 बजे तक रहेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved