जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

राष्ट्र की एकता-अखंडता की ली शपथ

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकाला गया मार्च पास्ट

जबलपुर। मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं की मैं राष्ट्र की एकता और अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा…मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका…मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूंं।


….आज सुबह सरदार वल्लभभाई पटैल की जन्मतिथि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। आज सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रात: 11 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई जावेगी गई। शपथ उपरांत एक मार्च पास्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकाला गया। जो कि पुलिस कंट्रोलरूम ओमती में आकर समाप्त हुआ। वहीं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। इसके उपरांत कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि कल 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस है। मैं सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से आग्रह करता हूं कि अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें और आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के साथ आत्म निर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने में योगदान दें।

Share:

Next Post

पार्षद मामले में भाजपा हुई दो फाड़

Sun Oct 31 , 2021
विरोधी गुट अमृत महोत्सव कार्यक्रम में करते रहे न्यूज वायरल जबलपुर। दो दिन पूर्व खंडवा जीआरपी द्वारा शहर के पूर्व भाजपा पार्षद को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था। जिसके बाद न्यायालय से पूर्व पार्षद को जमानत मिल गई। गत दिवस शनिवार को मानस भवन में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया […]