
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में BJP की बड़ी जीत के बीच ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) ने एक ऐसा आदेश जारी किया जिसने सबका ध्यान खींचा. सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों (Government offices) को कहा कि कोई भी सरकारी फाइल या कागज बिना इजाजत के बाहर न जाए, न कोई फोटो खींचे और न ही स्कैन करे. यह आदेश ठीक उसी वक्त आया जब चुनाव के नतीजे सोमवार दोपहर को आ रहे थे और BJP 15 साल पुरानी ममता सरकार को हटाने की तरफ बढ़ रही थी. बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नरिअला ने एक लिखित आदेश जारी किया. इस आदेश में राज्य के सभी विभागों के सचिवों और दफ्तरों के प्रमुखों को बोला गया कि वो अपने-अपने दफ्तरों की सरकारी फाइलों और कागजातों की सख्त निगरानी करें.
अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को ईरान (Iran) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों को सुरक्षा दे रहे अमेरिकी बेड़ों (American fleets) पर हमला करने की कोशिश की, तो ईरान को धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह सख्त बात कही। यह तनाव तब बढ़ा जब ईरान ने उन जहाजों को निशाना बनाया जिन्हें अमेरिकी सेंट्रल कमांड ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत सुरक्षा दी जा रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर यह मिशन शुरू किया गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि ईरान ने कुछ देशों के जहाजों पर हमले किए हैं।
3,. व्हाइट हाउस के पास फायरिंग से हड़कंप, वेंस का काफिला गुजरने के बाद हुई मुठभेड़
अमेरिकी राजधानी में व्हाइट हाउस (The White House) के पास सोमवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। (United States Secret Service) और एक हथियारबंद शख्स के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके को कुछ देर के लिए लॉकडाउन (lockdown) करना पड़ा। घटना सोमवार करीब 3:30 बजे Washington Monument के पास 15th स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति और सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स के बीच आमना-सामना हुआ, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया।
4. INDIA गठबंधन में शामिल होंगे विजय? थरूर बोले-“दरवाजे खुले हैं, बातचीत संभव”
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता के बेहद करीब पहुंचकर सियासी समीकरण बदल दिए हैं। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई है, ऐसे में सरकार गठन के लिए समर्थन की जरूरत तय मानी जा रही है। इसी बीच शशि थरूर ने संकेत दिया है कि INDIA alliance की पार्टियां इस मामले में भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद समर्थन को लेकर बातचीत की गुंजाइश है और गठबंधन के विकल्प खुले हुए हैं। थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने पुराने सहयोगी Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) के साथ रहना चुना, जो एक स्वाभाविक फैसला था। हालांकि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और सरकार गठन के लिए नए समीकरण बन सकते हैं।
5. UAE पर अटैक में घायल हुए तीन भारतीय, MEA ने कहा- ये अस्वीकार्य
यूएई के फुजैराह (Fujairah, UAE) में हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिसे भारत सरकार ने अस्वीकार्य बताया है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि फुजैराह पर हमला और उसमें भारतीयों का घायल होना गंभीर मामला है. भारत ने सभी देशों से तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है. सरकार ने कहा कि आम लोगों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए. भारत ने एक बार फिर कहा कि इस तरह के संकट का हल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है, ताकि पश्चिम एशिया में शांति बनी रहे. भारत का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अहम समुद्री रास्ते पर बिना रुकावट आवाजाही जरूरी है. यह इलाका दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत शांति बनाए रखने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है.
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Bollywood actress Ameesha Patel) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद तनावपूर्ण आपबीती साझा की है। न्यूयॉर्क से मुंबई की यात्रा कर रही अमीषा उस समय बड़ी मुसीबत में फंस गईं, जब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हुए हालिया मिसाइल हमलों के कारण उनके विमान का मार्ग बदल दिया गया। अमीषा ने बताया कि कैसे युद्ध जैसी स्थितियों के कारण उन्हें और उनके साथ सफर कर रहे यात्रियों को घंटों तक अनिश्चितता के साए में गुजारने पड़े। अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह एमिरेट्स एयरलाइंस से न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही थीं। जब उनका विमान दुबई में उतरने वाला था, तभी अचानक यूएई के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया। इसका कारण वहां हुए ताजा मिसाइल हमले थे। सुरक्षा कारणों से विमान को तुरंत मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
7. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर अमेरिका-ईरान युद्ध का गहरा असर, तेल आयात बिल 167 फीसदी बढ़ा
अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच चल रहे संघर्ष ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में ऊर्जा की कीमतों में भारी उछाल ला दिया है। बढ़ती महंगाई, घटते विदेशी मुद्रा भंडार और तेजी से गिरती मुद्रा के कारण पाकिस्तान पहले से ही गंभीर संकट में है। इंडिया नैरेटिव के एक लेख के अनुसार, यह झटका केवल अस्थायी नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए एक संरचनात्मक आघात है। लेख में कहा गया है कि पाकिस्तान उपमहाद्वीप में अमेरिका-ईरान युद्ध का प्राथमिक शिकार है।
8. ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, अब राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर राज्य में संवैधानिक संकट (Constitutional Crisis) जैसी स्थिति खड़ी कर दी है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता (Kolkata) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ममता से पूछा गया कि क्या वे इस्तीफा देने के लिए राजभवन गवर्नर के पास जाएंगी. इस प्रश्न का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है, ममता ने कहा कि नैतिक रूप से उनकी विजय हुई है. ममता ने कहा कि मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटेजी पर चर्चा की जाएगी. मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं सड़कों पर लौटूंगी. ममता ने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं था बल्कि चुनाव आयोग से था. चुनाव आयोग ने बीजेपी के लिए काम किया.
केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कपास कांति मिशन (Cotton Kanti Mission) को मंजूरी दे दी है. इस मिशन पर ₹5,659 करोड़ खर्च किए जाएंगे और इसे 2026-27 से 2030-31 तक लागू किया जाएगा. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपास उत्पादक है और देश में करीब 32 लाख किसान इससे जुड़े हैं. सरकार का लक्ष्य रिसर्च, नई तकनीक और नए फाइबर के जरिए उत्पादन बढ़ाना है, ताकि 2030-31 तक बढ़ती घरेलू मांग (450 लाख बेल) को पूरा किया जा सके. कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का FRP (न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसा बेस प्राइस) तय किया है, जिसका कुल असर करीब ₹1 लाख करोड़ का बताया जा रहा है. इससे देशभर के गन्ना किसानों को सीधा फायदा मिलेगा.
10. इंडिगो की फ्लाइट में अंदर हुआ धमाका, चारों ओर फैला धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर्स
इंडिगो (IndiGo) की हैदराबाद से चंडीगढ़ (Hyderabad to Chandigarh) आ रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के अंदर धुआं फैलने की घटना सामने आई। यह घटना शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) पर लैंडिंग के तुरंत बाद हुई। फ्लाइट 6E-108 (HYD–IXC) ने दोपहर करीब 3:29 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में 198 यात्री, दो बच्चे और 6 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के बाद जब विमान बे नंबर-1 की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे एक यात्री ने अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी। आशंका है कि पावर बैंक में विस्फोट हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved