img-fluid

व्यापारी का शव दुकान में फंदे पर लटका मिला

August 29, 2023

इंदौर। हार्डवेयर व्यापारी (hardware dealer) का शव (dead body) उसकी दुकान में फंदे (hanged) पर लटका मिला। खुडै़ल पुलिस (Khudail Police) ने बताया कि 26 साल के विक्की पिता कैलाश चौहान (Kailash Chauhan) निवासी विनायक टाउनशिप खुड़ैल की घर से आधा किलोमीटर दूर चौहान हार्डवेयर नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि कल एक कस्टमर (Customer) का फोन आया तो विक्की उसे सीमेंट की डिलीवरी देने का कहकर घर से दुकान के लिए निकला था। इसके बाद उसने किसी का भी फोन नहीं उठाया।


एक दोस्त ने उसे कई बार फोन लगाया। बाद में उसने उसके घर संपर्क किया तो पता चला कि वह तो दुकान पर है। दोस्त घर पहुंचा और फिर परिजन को लेकर दुकान गया। दुकान का शटर बंद था, लेकिन उसमें ताला नहीं लगा था। शटर खोलकर जैसे ही देखा तो विक्की फंदे पर लटका मिला। विक्की पिता का इकलौता बेटा था। 5 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह संयुक्त परिवार में रहता था। कर्ज जैसी भी कोई बात सामने नहीं आ रही है। फिलहाल उसका मोबाइल लॉक मिला।

कबाड़ी ने भी कर्ज में दबकर दी जान
उधर रामानंद नगर के रहने वाले 55 साल के जगदीश पिता नाथूराम ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जगदीश कबाड़ी का काम करता था। चंदन नगर पुलिस ने बताया कि उस पर कर्ज हो गया था। कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उसने फांसी लगाई।

Share:

  • 3 घंटे तक पैर में लिपटा रहा सांप, महिला लेती रही भोलेनाथ का नाम

    Tue Aug 29 , 2023
    महोबा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (mahoba) में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोलह सोमवार व्रत रखने वाली महिला (Women) के पैर में 3 घंटे तक कोबरा सांप (cobra snake) लिपटा रहा। इस दौरान महिला हाथ जोड़कर भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) का स्मरण करती रही। सांप ने महिला को कोई नुकसान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved