img-fluid

इन्दौर के मधुमिलन चौराहे पर करेंगे ट्रैफिक डायवर्जन, निगम सड़क निर्माण की तैयारी में लगा

May 12, 2026


इन्दौर। मधुमिलन चौराहे से जगन्नाथ धर्मशाला तक बनाई जाने वाली सड़क के लिए लोगों द्वारा अभी तक अपने निर्माण हटाने की पहल शुरू नहीं की गई है। इसी बीच नगर निगम द्वारा सड़क का निर्माण शुरू करने के लिए आगे की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यातायात पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी आज शाम को 6 बजे मधुमिलन चौराहे के दौरे पर पहुंचेंगे। वहां जाकर यह सभी अधिकारी छावनी की सड़क का निर्माण शुरू करने की स्थिति में यातायात को डाइवर्ट करने के लिए प्लान तैयार करने का काम करेंगे। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क एक महत्वपूर्ण सड़क है और यदि इसका निर्माण शुरू हो जाएगा तो उसपर से गुजरने वाले


  • बेतरतीब है मधुमिलन चौराहा
    इस चौराहे के हाल इसलिए बुरे हैं, क्योंकि यहां कई जगह से जैसे आरएनटी मार्ग, ढक्कनवाला, एमवाय, मधुमिलन, छावनी, पटेल प्रतिमा से यातायात आता है और कई बार किए गए कौतूकों के कारण भी यातायात हमेशा ही बिगड़ा हुआ रहता है।

    यातायात को अन्य सड़कों पर डाइवर्ट करना आवश्यक रहेगा। यातायात का दबाव ज्यादा होने के कारण डायवर्जन का प्लान भी बहुत बेहतर बनाना होगा, अन्यथा नागरिक परेशान हो जाएंगे। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही आज शाम का दौरा रखा गया है। इस दौरे में मौके पर जाकर ही ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार किया जाएगा। ध्यान रहे कि मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 80 फीट है। इस समय नगर निगम इस सड़क को 60 फीट की चौड़ाई में बनाने के लिए तैयार हो गया है। पिछले दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला द्वारा क्षेत्र का दौरा किया गया था और नागरिकों से अपील की गई थी कि 60 फीट चौड़ाई में सड़क का निर्माण करने के लिए वे अपने निर्माण को स्वेच्छा से हटा लें। इस अपील का कोई असर अभी नजर नहीं आ रहा है। अभी किसी भी नागरिक ने अपने निर्माण को हटाना शुरू नहीं किया है।

    Share:

  • इन्दौर: पानी पर डाका...लाला का बगीचा के रहवासियों ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन

    Tue May 12 , 2026
    वार्ड की नर्मदा लाइन से अन्य वार्ड का कनेक्शन जोड़ा, दो पार्षदों में विवाद मेन लाइन में से क्षेत्र का पानी बांटकर नेहरू नगर में 8 इंच का अवैध कनेक्शन करवा दिया… रहवासी पानी को तरसे, चक्काजाम की तैयारी इन्दौर। क्या कभी पानी पर डाका डाला जा सकता है? जी हां, आज के दौर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved