
उज्जैन। सावन मास में उज्जैन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी हो गई है, इसके चलते आज सुबह पीपली नाका चौराहे से लेकर काल भैरव मंदिर तक वाहनों की कतार लग गई और जाम लग गया। पुलिस व्यवस्था के नाम पर यातायात व्यवस्था संभालने वाला कोई नहीं था। आज सुबह पिपली नाका कुचेरा भैरव से लेकर काल भैरव मंदिर तक की सड़क पर दो पहिया वाहन, मैजिक, ऑटो और ई-रिक्शा की लंबी कतार लग गई। कुचेरा भैरव से गढ़कालिका तक तो सड़क चौड़ी है लेकिन गढ़कालिका से काल भैरव पहुँचने वाली सड़क सिंगल है और यहाँ आसपास वाहन खड़ा करने के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि दोनों तरफ यहां अभी कीचड़ जमा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved