img-fluid

इंदौर में सोशल मीडिया पर चले वीडियो के बाद युवक के घर पहुंची यातायात पुलिस

January 21, 2023

  • बाइक चलाते हुए पीछे लेकर चल रहे थे आग जलती सिगड़ी

इंदौर। इंदौर में एक युवक और उसके दोस्त को बाइक पर पीछे आग जलती सिगड़ी लेकर चलना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद यातायात पुलिस युवक के घर पहुंच गई और उसकी बाइक जप्त कर ली।

इंदौर के सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो देखने के बाद यातायात पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर गौरी नगर निवासी युवक के घर पहुंचकर बाइक जप्त की। दरअसल, बाइक चलाने वाला युवक और उसका दोस्त चलती बाइक पर आग जलती सिगड़ी लेकर सड़क पर अपनी बाइक दौड़ा रहे थे।


  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    यातायात प्रबंधन टीम के सूबेदार अमित कुमार यादव ने उनकी टीम के साथ नंबर से युवक के घर का पता निकाला और शनिवार की सुबह अपनी टीम के साथ युवक के घर पहुंच गए। युवक और उसका दोस्त तो फिलहाल इंदौर शहर से बाहर होने के कारण नहीं मिले, लेकिन सूबेदार यादव ने गाड़ी जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए थाने पर भिजवा दी है।

    मामले में अब विजयनगर थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 279, 285, 290 के तहत एफआईआर दर्ज की है। सिगड़ी लेकर पीछे बैठे युवक के पिता के नाम पर बाइक रजिस्टर्ड है, जिसे युवक का दोस्त चला रहा था। सिगड़ी सेंकते पीछे बैठे युवक का नाम रोहित वर्मा और बाइक चला रहे युवक का नाम प्रदीप यादव बताया जा रहा है।

    Share:

  • दर्दनाक था हादसा... अनियंत्रित होकर बस घुसी मकान में, पिता पुत्र की हुई मौके पर मौत

    Sat Jan 21 , 2023
    विदिशा। अंधी रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब सागर की तरफ से आ रही एक बस मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए एक घर में जा घुसी। हादसे में पिता.पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया और भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved