
इंदौर (Indore)। आज यातायात पुलिस (Traffic police) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की पूर्व संध्या को पलासिया से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें यातायात पुलिस सहित आम नागरिक भी शामिल हुए। रैली को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुशील तिवारी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हेलमेट बाइक रैली पलासिया चौराहा से चलकर रीगल सर्कल होते हुए एमटीएच ट्रैफिक थाना पर पहुँची, जहां बाइकर्स ने पंपलेट एवं तख्तियों के माध्यम से अन्य वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया पर हेलमेट पहने, चार पहिया में सवार हो तो सीट बेल्ट लगाए, तेज गति से वाहन नहीं चलाये, अनावश्यक हॉर्न नहीं बजायें, रेड लाइट का पालन करें, वाहन चलाते मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved