
श्रीनगर । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर (On Jammu-Srinagar National Highway) पंथियाल में (In Panthiyal) पहाड़ों से (From Mountains) पत्थर गिरने के कारण (Due to Stone Pelting) यातायात ठप हो गया (Traffic Stalled) । अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
जम्मू और कश्मीर यातायात पुलिस ने कहा, पंथियाल में रुक-रुक कर पत्थर गिरने के कारण जम्मू श्रीनगर एनएचडब्ल्यू पर यातायात बाधित हुआ। राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। आवश्यक वस्तुओं और अन्य वाहनों से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक राजमार्ग से गुजरते हैं और कश्मीर से फलों को ले जाने वाले ट्रक इसी सड़क के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों में जाते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved