बड़ी खबर

PM मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान नहीं रोका गया ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था भी रही न्यूनतम

नई दिल्ली। आज सुबह जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के लिए रवाना हुए तो दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के बेहद कम इंतजाम किए गए थे और इस दौरान ट्रैफिक भी नहीं रोका गया। पीएम मोदी का काफिला ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ रहा था। पीएम मोदी के काफिले की वजह से लोगों को दिक्कत न हो इस बात का ख्याल रखा गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा पहुंच गए हैं। यहां वे आज शाम जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं नौशेरा पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने ड्यूटी के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं।

2020 में लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ मनाई थी दिवाली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में स्थित लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी साथ थे।


पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई
दिवाली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

पीएम बनने के बाद जवानों के साथ ही मनाते हैं दिवाली

  • साल 2014- पहली बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 23 अक्टूबर 2014 को सियाचिन में दिवाली मनाई थी।
  • साल 2015- 11 नवंबर 2015 के दौरान पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
    साल 2016- 30 अक्टूबर 2016 को उन्होंने हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाई थी।
    साल 2017- 18 अक्टूबर 2017 को उन्होंने जम्मू कश्मीर के गुरेज में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
    साल 2018- 7 नवंबर 2018 को पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।
    साल 2019-पीएम मोदी ने 27 अक्टूबर 2019 को एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 
    साल 2020- पीएम मोदी ने जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
Share:

Next Post

दिवाली पर भी इंडिगो ने इन्दौर से निरस्त की चार उड़ानें त्योहार पर अपनों तक जा रहे यात्री परेशान

Thu Nov 4 , 2021
चेन्नई और दिल्ली की उड़ानें निरस्त, त्योहार के चलते यात्रियों की कमी के कारण शाम तक और फ्लाइटें हो सकती हैं कैंसल इंदौर। साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली (Diwali) पर भी अपनों से मिलने जाने वाले यात्रियों को उड़ानों (flights) के निरस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस (indigo […]