img-fluid

बागेश्वर धाम में आरती के दौरान हादसा, दीपक से साड़ी में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

March 18, 2026

छतरपुर। छतरपुर जिले (Chhatarpur District) के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में आरती के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दीपक की लौ से एक महिला की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को तुरंत जिला अस्पताल लाकर बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान मंगला देवी (46) पत्नी महेंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के करियाघाट गांव, थाना पठिया की रहने वाली है। वह अपने परिजनों के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने आई थी। बताया जा रहा है कि आरती के समय गदा स्थल के पास नीचे दीपक रखे हुए थे। इसी दौरान महिला की साड़ी दीपक की लौ की चपेट में आ गई और देखते ही देखते आग फैल गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।


  • हालांकि मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और धाम के सेवादारों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कंबल और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाया। तत्परता के चलते महिला की जान बचाई जा सकी। इसके बाद धाम प्रबंधन द्वारा बिना देर किए उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और बर्न वार्ड में विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

    Share:

  • PM मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात, क्षेत्र में शांति और होर्मुज पर हुई चर्चा

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने ईद के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर अपने विचार साझा किए। हाल के घटनाक्रमों पर भी गंभीर चिंता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved