img-fluid

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : कांकेर में दो कार भिड़ीं, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

April 10, 2026

कांकेर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) में गुरुवार रात दो कारें (Two Cars) भिड़ गईं। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कांकेर जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नथिया नवागांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक चारामा ब्लॉक के उड़कूड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले कि जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुरी निवासी एक ही परिवार के सात लोग शादी कार्यक्रम के लिए कांकेर आए हुए थे। देर रात शादी कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान अचानक से नथिया गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हो गई, इस हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत छह लोगो की मौत हो गई, जबकि सामने कार चालक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सड़क पर धीमी गति से वाहन चलाने का बोर्ड भी लगा था, लेकिन एक या दोनों कार के ड्राइवरों ने इसे नजर अंदाज किया। इस वजह से हादसा हुआ।


  • नेशनल हाईवे-30 पर कई हादसे
    नेशनल हाईवे-30 पर इससे पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। जनवरी के महीने में इसी हाईवे पर बस और बाइक की टक्कर हुई थी। इस हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई थी। वहीं, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई थीं। जनवरी के महीने में ही नेशनल हाईवे-30 पर कांकेर जिले में दो ट्रकों में भीषण टक्कर हुई थी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।

    Share:

  • कश्मीर के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, अब किसान उगा सकेंगे 40 हजार रुपये किलो वाला दुर्लभ मशरूम

    Fri Apr 10 , 2026
    नई दिल्ली। कश्मीर (Kashmir) के वैज्ञानिकों (Scientists) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिससे अब किसान (Farmer) बेहद महंगा और दुर्लभ मशरूम (Mushroom) अपने खेतों में उगा सकेंगे। श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकास्ट) के वैज्ञानिकों ने पहली बार नियंत्रित वातावरण में इस उच्च मूल्य वाले मशरूम की सफल खेती कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved