
मुंबई। महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है।
आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस वक्त गूफी की तबियत बिगड़ी उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई लाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved