
नई दिल्ली (New Delhi)। खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा (tragic road accident)सामने आया है। जहां बारातियों (wedding processions)की कार ट्रैक्टर से टकरा (collided with a tractor)गई। जिसमें 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत (Death)की जानकारी सामने आ रही है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।
बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। खगड़िया जिले में हुए दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा NH-31 पर हुआ है।
इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और राहत-बचाव कार्य जारी है। चौथम प्रखंड से बारात लौट रही थी। पूरा मामला पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के नजदीक का बताया जा रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved