img-fluid

TRAI जून 2026 रिपोर्ट: देश में 134.8 करोड़ पहुंचे टेलीकॉम ग्राहक, Jio बरकरार नंबर-1; नए यूजर्स जोड़ने में Airtel सबसे आगे

July 30, 2026

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जून 2026 की टेलीकॉम रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जून के अंत तक कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर 1,348.08 मिलियन (करीब 134.8 करोड़) पहुंच गए, जबकि मई 2026 में यह आंकड़ा 1,343.10 मिलियन था। यानी एक महीने में लगभग 49.8 लाख नए टेलीफोन कनेक्शन जुड़े और कुल ग्राहकों में करीब 0.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से वायरलेस सेवाओं में हुई है। वहीं, ब्रॉडबैंड और 5G आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवाओं का विस्तार भी लगातार जारी है।



  • 1.30 अरब के पार पहुंचा वायरलेस ग्राहक आधार

    TRAI के आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 के अंत तक मोबाइल और 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) को मिलाकर देश का कुल वायरलेस ग्राहक आधार बढ़कर 1,300.25 मिलियन हो गया। इनमें 749.39 मिलियन ग्राहक शहरी क्षेत्रों से और 550.86 मिलियन ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।

    वहीं, देश में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 1,087.50 मिलियन दर्ज की गई।

    जून 2026 के प्रमुख टेलीकॉम आंकड़े
    कुल टेलीफोन ग्राहक: 1,348.08 मिलियन
    वायरलेस ग्राहक: 1,300.25 मिलियन
    वायरलाइन ग्राहक: 47.82 मिलियन
    ब्रॉडबैंड ग्राहक: 1,087.50 मिलियन
    वायरलेस बाजार में Jio पहले स्थान पर

    जून 2026 के अंत तक वायरलेस मोबाइल बाजार में रिलायंस जियो सबसे बड़ी कंपनी बनी रही। TRAI के अनुसार विभिन्न कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी इस प्रकार रही-

    रिलायंस जियो: 39.27%
    भारती एयरटेल: 37.96%
    वोडाफोन आइडिया (Vi): 15.50%
    BSNL: 7.25%

    हालांकि बाजार हिस्सेदारी के मामले में जियो शीर्ष पर है, लेकिन नए ग्राहकों को जोड़ने में इस महीने एयरटेल ने बाजी मार ली।

    नए ग्राहक जोड़ने में एयरटेल अव्वल

    जून 2026 के दौरान वायरलेस मोबाइल ग्राहकों की संख्या में कुल 53.8 लाख की बढ़ोतरी हुई। इनमें सबसे अधिक नए ग्राहक भारती एयरटेल के साथ जुड़े।

    कंपनियों के अनुसार नए वायरलेस मोबाइल ग्राहक-

    भारती एयरटेल: 29.9 लाख
    रिलायंस जियो: 21.4 लाख
    वोडाफोन आइडिया (Vi): 1.64 लाख (लगभग)
    BSNL: 94 हजार से अधिक
    5G FWA और M2M सेवाओं का बढ़ता दायरा

    TRAI की रिपोर्ट में कहा गया है कि 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और मशीन-टू-मशीन (M2M) कनेक्टिविटी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। FWA के जरिए बिना फाइबर के घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराया जाता है, जबकि M2M तकनीक का उपयोग स्मार्ट डिवाइस, POS मशीनों, औद्योगिक उपकरणों और अन्य इंटरनेट आधारित मशीनों को कनेक्टिविटी देने के लिए किया जाता है।

    वायरलाइन कनेक्शन में आई गिरावट

    जहां मोबाइल और वायरलेस सेवाओं का विस्तार जारी है, वहीं पारंपरिक वायरलाइन सेवाओं के ग्राहकों की संख्या में कमी दर्ज की गई। मई 2026 में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 48.64 मिलियन थी, जो जून में घटकर 47.82 मिलियन रह गई। इससे संकेत मिलता है कि अधिकतर उपभोक्ता अब मोबाइल और वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाओं की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

    Share:

  • ईरान-अमेरिका युद्ध में सऊदी के कूदने से कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी.... $100 की ओर बढ़ा

    Thu Jul 30 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-America War) में सऊदी अरब (Saudi Arabia) के कूदने और इसकी आग इराक तक फैलने की वजह से कच्चा तेल (Crude oil) उबलने लगा है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर कदम बढ़ा दिया है। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीदों को झटका लगा है। साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved