img-fluid

अगले सात दिन नहीं बुकिंग नहीं हो पाएगी ट्रेन की टिकट, रेलवे ने जारी की सूचना

November 14, 2021


रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) की ओर से जरूरी सूचना जारी की गई है। बताया गया है 14 नवंबर की मध्यरात्रि से अगले सात दिन ट्रेन की टिकट बुकिंग (ticket booking) प्रभावित रहेगी। ऐसा यात्री सेवाओं को सामान्य करने और पूर्व-कोविड स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से वापस लौटने के लिए किया जा रहा है। आगे जानिए कब से कब तक टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी।



रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 14 और 15-नवंबर की मध्यरात्रि से 20 और 21 नवंबर की रात तक ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रभावित रहेगी। रात 23:30 बजे से सुबह 05:30 बजे तक 6 घंटे के लिए ट्रेन की टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी।

मंत्रालय के मुताबिक, इन 6 घंटों (23:30 से 05:30 बजे तक) की अवधि के दौरान कोई पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण, पूछताछ सेवाएं आदि) उपलब्ध नहीं होंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पूछताछ सेवाएं जारी रहेंगी।

Share:

  • जनजातीय समुदायों के साथ लय-ताल पर थिरकते CM Shivraj

    Sun Nov 14 , 2021
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय भाई-बहनों को अधिकार संपन्न बनाने और उनके विकास में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जनजातीय कला और संस्कृति के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रतिवर्ष राजा संग्राम शाह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में पाँच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved