img-fluid

ईरान में थम गईं ट्रेनें, कई पुल उड़ा डाले, डेडलाइन खत्म होने से पहले ही US-इजरायल के ताबड़तोड़ अटैक

April 07, 2026

नई दिल्ली: ईरान (Iran) पर हमले की ट्रंप की डेडलाइन (Trump’s Deadline) जैसे जैसे नजदीक आ रही है इजरायल और अमेरिका (Israel and the United States) ने यहां हमले तेज कर दिए हैं. ईरान सरकार ने कई रुटों पर ट्रेनों की सेवाएं रोक दी हैं. हाईवे पर बने पुलों पर अटैक की खबर है और कई बड़े ब्रिज का उड़ाया जा रहा है. ट्रंप की “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” वाली धमकी अब हकीकत का रूप लेती दिख रही है.

रिपोर्ट के अनुसार ईरान के तीन पुलों पर हमला किया गया है. तबरेज जांजन हाईवे पर बने एक ब्रिज को उड़ा दिया गया है. ये हाई वे उत्तर पश्चिम ईरान में स्थित है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि काशान में एक रेलवे पुल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई. इस्फ़हान प्रांत के सुरक्षा उप-गवर्नर ने कहा कि कुछ ही देर पहले अमेरिका और इजरायल ने काशान काउंटी में स्थित याह्याबाद रेलवे पुल पर हमला किया. इस हमले में 2 नागरिक शहीद हो गए और 3 अन्य घायल हो गए.


  • मशहद के गवर्नर ने कहा है कि देश की रेल व्यवस्था को निशाना बनाने के संबंध में इजरायल की चेतावनी के मद्देनजर मशहद रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. ईरानी रिपोर्टों में तेहरान, कोम और लोरेस्तान प्रांत के खोर्रमबाद हवाई अड्डे सहित कई अन्य स्थानों पर धमाकों ज़िक्र है. साथ ही इससे पहले हमदान के एक रिहायशी इलाके पर हुए हमलों की भी जानकारी दी गई है.

    कोम प्रांत के राजनीतिक-सुरक्षा मामलों के उप गवर्नर ने कहा कि प्रांत के पश्चिमी हिस्से में क़ोम शहर के बाहर को जोड़ने वाले पुलों में से एक को अमेरिका और इजरायल के हमले में निशाना बनाया गया. इसके अलावा इजरायल अमेरिका ने ईरान के लिए रणनीतिक रूप से अहम खार्ग आईलैंड पर भी फिर से हमला किया है. हमले के बाद यहां से धुएं का गुबार निकलते हुए देखा गया.

    ईरानी सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि उत्तरी ईरान के अल्बोर्ज़ प्रांत में एक हवाई हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए. इसने पूर्वी और पश्चिमी तेहरान के रिहायशी इलाकों के साथ ही मेहराबाद हवाई अड्डे और एक बिजली संयंत्र पर भी हमलों की रिपोर्ट दी. एक यहूदी प्रार्थनास्थल सिनेगॉग को भी नुकसान हुआ है. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी. इसके अलावा ईरान इंटरनेशनल ने तेहरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित पारचिन कॉम्प्लेक्स में एक बड़े धमाके की रिपोर्ट दी; यह एक संवेदनशील डिफेंस इंडस्ट्रियल साइट है जो मिसाइल उत्पादन और सैन्य निर्माण से जुड़ा है.

    IDF ने यह भी कहा है कि हाल के सटीक हमलों में 130 से अधिक ईरानी हवाई रक्षा प्रणालियां नष्ट कर दी गई हैं. तनाव में यह ताज़ा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने की तय समय सीमा नज़दीक आ रही है. वाशिंगटन ने चेतावनी दी है कि यदि तेहरान इसका पालन करने में विफल रहता है तो वह ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पुलों को निशाना बना सकता है.

    इस बीच ईरान ने अपने दक्षिणी पड़ोसियों से अमेरिका को अपने हवाई क्षेत्र और जमीन के इस्तेमाल की अनुमति न देने का आग्रह किया है. पिछले कई हफ्तों से चल रहे यूएस-इजरायल बनाम ईरान युद्ध का यह नया और सबसे खतरनाक चरण है. ट्रंप ने साफ चेतावनी दी थी कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया तो ईरान के पुल और पावर प्लांट को ध्वस्त कर दिया जाएगा. ये डेडलाइन भारतीय समयानुसार कल सुबह 5.30 बजे खत्म हो रही है.

    Share:

  • मोहन कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, 9 अप्रैल से होगी गेहूं खरीदी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़

    Tue Apr 7 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट (Mohan Cabinet) की आज हुई बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया 8 से 14 तक अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय विशेष आयोजन भिंड में होगा। छोटे किसानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved